फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राज्यमंत्री ने शहर का भ्रमण कर देखी सफाई व्यवस्था

राज्यमंत्री ने शहर का भ्रमण कर देखी सफाई व्यवस्था

Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने शहर का भ्रमण कर देखी सफाई व्यवस्था
जौनपुर। नगर विकास एवं पुनर्वास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए गए सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया। मंत्री के साथ अन्य लोगों ने सफाई अभियान में शामिल होकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत शहर के ओलंदगंज सहित उसके आस-पास के मोहल्लों की सफाई की गई। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र ने बताया कि नगर को साफ रखने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत माह के पहले शनिवार को नगर में सफाई अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने शहर में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ओलंदगंज सहित आस-पास मोहल्लों में चलाए जा रहे सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कर अधीक्षक ओमप्रकाश, सफाई इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र, टीएन सिंह के अलावा नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed