{"_id":"59a9ace04f1c1b59738b4c7f","slug":"150429207312-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर कोतवाली क्षेत्र के खुटहन मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
खुटहन थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी राम नयन सिंह पनौली प्राथमिक विद्यालय में प्रधानअध्यापक हैं। वह स्थानीय नगर के खुटहन मार्ग स्थित मोती बिहार कालोनी में मकान बनवाकर रहते हैं। खुटहन से एक प्राइवेट बस से घर लौट रहा राम नयन सिंह का पुत्र राजन सिंह (20) शुक्रवार की शाम करीब छह बजे खुटहन मार्ग स्थित बरम बाबा स्थान के समीप बस से उतरते समय उसके पहिए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।उसको उपचार के लिए पुरुष अस्पताल ले जाया गया।जहां से उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।उसने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।परिवार में मातम का माहौल है