{"_id":"59a3163d4f1c1b1c0b8b49fb","slug":"150386028816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में सम्मानित होंगे पूविवि के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में सम्मानित होंगे पूविवि के खिलाड़ी
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्यपाल राम नाईक 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज भवन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी रविवार को विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम से लखनऊ के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों की बस को पूर्व खेल सचिव विपिन चंद्र अस्थाना एवं कमलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डा. एसपी सिंह व सचिव डा. शेखर सिंह ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के कारण विश्वविद्यालय का मान बढ़ा है। मीडिया प्रभारी डा. मनोज मिश्र ने बताया कि 29 अगस्त को राजभवन में खिलाड़ी सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के 29 खिलाड़ी, 16 कोच व टीम प्रबंधक सम्मानित किए जाएंगे। इन खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को राजभवन में खिलाड़ी सम्मान समारोह का रिहर्सल होगा। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी डा. मानस पांडेय एवं उनकी टीम को दी गई है। खिलाड़ियों के रवाना करते समय डा. प्रशांत राय, डा. चंद्रभान सिंह, डा. इंद्रदेव सिंह, राजेश जैन, रजनीश सिंह, अशोक सिंह, मोहन चंद्र पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अरुण सिंह समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।