फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मछलीशहर को नही मिल सका नगरपालिका का दर्जा

मछलीशहर को नही मिल सका नगरपालिका का दर्जा

Sat, 26 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मछलीशहर को नही मिल सका नगरपालिका का दर्जा
जौनपुर। मछलीशहर को टाउन एरिया का दर्जा प्राप्त हुए तकरीबन 64 साल का एक लंबा समय बीत गया मगर छह दशक से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी नगरपालिका का दर्जा नही प्राप्त हो सका है।
विज्ञापन

20 जुलाई 1953 को मछलीशहर को टाउन एरिया घोषित किया गया। उस समय लोकप्रियता के आधार पर कलीम अंसारी को प्रथम चेयरमैन बनने का मौका मिला। वर्तमान समय में नगर पंचायत मछलीशहर की जनसंख्या 26 हजार से अधिक है। कुल 15 वार्ड है। इसी तहसील अंर्तगत मुंगरा बादशाह पुर को नगर पालिका परिषद का दर्जा प्राप्त हैं। जबकि मछलीशहर तहसील मुख्यालय होने तथा पुरानी टाउन एरिया होने के बाबजूद अभी तक यह नगर पंचायत ही है। यहां के नागरिक विकास को पसंद करते है। चुनाव में बार बार अपना प्रतिनिधि न बदल कर विकास का वादा लेकर पुन: प्रतिनिधित्व करने का अवसर देते है। यही कारण है कि 2000 से एक ही व्यक्ति चेयरमैन की कुर्सी पर विराजमान है। नगर पंचायत द्वारा विस्तार करके इसे नगर पालिका बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन शासन से स्वीकृति न मिलने के कारण मामला अधर में लटक गया। हालांकि वर्तमान आबादी वाली जिले की एक नगर पंचायत को नगर पालिका बनाए जाने का राजनैतिक लोगों ने भरोसा दिलाया है। नगर पंचायत का विस्तार न होने से विकास भी बाधित है। अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि शासन को डीएम के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed