फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल

Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत, पांच घायल
जौनपुर। जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव के पास बेकाबू जीप पलटने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घनश्यामपुर: सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के कोइरीपुर कसईपुर निवासी राजेश सोनी (28) धनियामऊ बाजार स्थित अपनी आभूषण की दूकान बंदकर घर जा रहा था। वह बदलापुर थाना क्षेत्र के पहेतियापुर पुल के पास पहुंचा था तभी सड़क पार कर रहे घड़रोज से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बक्शा: स्थानीय थाना क्षेत्र के मई नान्हूनगर के पास बुधवार को सवारी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। जीप लेदुका बाजार से सवारी भरकर नौपेड़सवा की तरफ जा रही थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जीप में सवार बदलापुर नुरूद्दीनपुर निवासी लल्लू (50), चवरी निवासी विनय यादव (18), गुलबहार बानो (30) व लेदुका निवासी लल्लू सिंह घायल हो गए। घायलों को बक्शा पीएचसी लाया गया गया जहां से विनय व लल्लू की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय: क्षेत्र के अब्बोपुर निवासी समीर (10) पुत्र अजय सरस्वती शिशु मंदिर खलौतीपुर में कक्षा 4 का छात्र है। विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के मंगलवार को पैदल घर जारहा था। अब्बोपुर तिराहे के पास पहुंचा था तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पीएचसी से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed