फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खंड शिक्षा अधिकारी को लगाई फटकर

खंड शिक्षा अधिकारी को लगाई फटकर

Thu, 17 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी को लगाई फटकर
घनश्यामपुर । प्रमुख सचिव पशुधन एवं दुग्ध उत्पादन विकास सुधीर मोहन बोबड़े ने बुधवार को बदलापुर ब्लाक के लोहिया गाँव सरायगुंजा में चौपाल लगा कर कराए गए विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र देव मिश्र को ड्रेस एवं पुस्तक वितरण न कराए जाने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव को ग्रामीणों को योजनाओं के तहत लक्ष्य पूरा करने व अच्छा कार्य करने पर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। वे ग्रामीणों से बिजली का कनेक्शन लेकर बिल की अदायगी करने के लिए अपील किया। स्वच्छता अभियान के तहत सभी को शौचालय निर्माण कर उसका उपयोग करने को कहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक से उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। इस दौरान कुछ दवाओं की अनुपलब्धता की जानकारी मिली। अधीक्षक को दवाओं की डिमांड करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम केएस पांडेय, तहसीलदार मदन मोहन वर्मा , बीडीओ फूलचन्द यादव , अवर अभियंता यादवेन्द्र सिंह, दुर्गेश तिवारी, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed