फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छह बसों चलाई गई मैनुअल के भरोसे

छह बसों चलाई गई मैनुअल के भरोसे

Tue, 08 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
छह बसों चलाई गई मैनुअल के भरोसे
जौनपुर। शासनादेश के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने डिपो के चालक व परिचालकों को पहले ही सचेत कर दिया था जिसके चलते रक्षाबंधन पर किसी महिला से किराया लेने या यात्रा से रोकने की शिकायत नहीं आई। बहनों ने रोडवेज बसों से मुफ्त में यात्रा कर भाइयों की कलाई में राखी बांधी। टिकट काटने की मशीन खराब होने के कारण छह बसें मैनुअल टिकट के सहारे चलाई गईं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने के संबंध में बसें छूटने के पहले ही चालक व परिचालक से हस्ताक्षर कराने के साथ ही उन्हें हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ़्त यात्रा कराने की व्यवस्था की गई थी। जौनपुर रोडवेज डिपो से निगम व अनुबंधित की कुल 106 बसें तैयार की गई थीं। इस दौरान टिकट मशीन खराब होने के कारण छह बसें मैनुअल टिकट पर चलाई गईं। सोमवार सुबह ही चालकों व परिचालकों को महिलाओं को मुफ्त में यात्रा कराने और उनके साथ ठीक से पेश आने की हिदायत दी गई थी। इसके चलते किसी महिला को यात्रा से रोकने या उनसे किराया लेने की शिकायत नहीं मिली। जिससे सुल्तानपुर जिले की शशि कला सिंह ने बताया कि मै अपने भाई को राखी बांधने आजमगढ़ जा रही हूं। इस दौरान लंभुआ से जौनपुर रोडवेज बस से आई लेकिन किराया नहीं देना पड़ा। वहीं वाराणसी र्से आइं सीमा ने बताया कि वह इलाहाबाद अपने भाई को राखी बांधने जा रही हैं, उन्हें किराया नहीं देना पड़ा। वहीं जौनपुर से केराकत मार्ग पर रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होने से महिलाएं को किराया देकर राखी बांधने गईं।
विज्ञापन

एआरएम केशरीनंदन चौधरी ने बताया कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा से रोकने व बदतमीजी करने की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी कोई शिकायत आएगी तो संबंधित परिचालक के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चालकों व परिचालकों को महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed