फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाएगी पुलिस

जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाएगी पुलिस

Mon, 17 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाएगी पुलिस
जौनपुर। शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निबटने के लिए शीघ्र ही पुलिस अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। इसके लिए पहले व्यापारियों को खुद से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को नगरपालिका परिसर में एसपी सिटी डा. एके पांडेय की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ हुई बैठक में जाम के विभिन्न वजहों को जानने की कोशिश की गई। व्यापारियों से उनकी सुरक्षा के संबंध में भी बात की गई। गहना कोठी और कीर्तिकुंज की ओर से शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीओ सिटी निपेंद्र ने कहा कि देखा जाता है कि कई स्थानों पर व्यापारी अपनी दूकान को सड़क तक फैलाए हुए हैं। उनके प्रतिष्ठान पर जब कोई ग्राहक आता है तो वाहन सड़क पर खड़ा करता है। देखते ही देखते वहां जाम लग जाता है। ऐसे में अतिक्रमण हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए व्यापारियों को निर्देश दिए गए कि सबसे पहले वे खुद से अतिक्रमण को हटाकर दुकान को निश्चित दायरे में रखें। खुद से व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। व्यापारियों ने कहा कि सुबह स्कूल के समय जब स्कूल वाहन शहर में घुसते हैं तो उस वक्त भीड़ भाड़ वाले इलाकों में वन वे की व्यवस्था होनी चाहिए। पुलिस अफसरों ने इस सुझाव पर अमल करने का भरोसा दिया। सबसे अधिक समस्या सुतहट्टी के पास देखी जाती है। इसके अलावा व्यापारियों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। शहर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यापारी गहना कोठी और कीर्तिकुंज के अधिष्ठाता ने शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का भरोसा दिया। इस मौके पर नगर कोतवाल शशिभूषण राय, विष्णु सेठ, रमेश चंद्र यादव, सूर्य प्रकाश समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed