फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discipline and patriotism shone together in the RSS march, sending a message of unity

Jaunpur News: संघ के पथ संचलन में दिखा अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संगम, एकता का दिया संदेश

Mon, 19 Oct 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Discipline and patriotism shone together in the RSS march, sending a message of unity
शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 101वें साल की पूर्णता से दो दिन पूर्व रविवार को नगर में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन निकाला। अनुशासित कदमताल कर स्वयंसेवकों का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पथ संचलन का शुभारंभ श्रीरामलीला मैदान से हुआ। स्वयंसेवक खुटहन मार्ग, योगीनाथ तिराहा, दादर बाइपास, आजमगढ़ मार्ग, स्वामी विवेकानंद तिराहा, पुरानी बाजार, चूड़ी मोहल्ला, रामलीला भवन, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग और रेलवे फाटक होते हुए रोडवेज पहुंचे। यहां से पथ संचलन पुनः श्रीरामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में सह विभाग संपर्क प्रमुख आरएसएस उदय ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। संघ की 101 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस दौरान आई कठिनाइयों और चुनौतियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने देश की उपलब्धियों और सामर्थ्य पर प्रकाश डालते हुए समाज में राष्ट्रभाव, संगठन और समर्पण की भावना मजबूत करने पर जोर दिया। इस मौके पर नगर संघ चालक दिलीप, जिला बौद्धिक प्रमुख, जिला घोष प्रमुख मुकेश, पूर्व जिला व्यवस्था प्रमुख हर्षचंद, सह संघ चालक श्रीरामजी, नगर कार्यवाह हनुमान, सह कार्यवाह विनय, पवन, अभिषेक, काशीनाथ, अवनीश, साहिल, यशवर्धन और अनिल मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed