फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तबरेज की मौत से घर में छाया मातम

तबरेज की मौत से घर में छाया मातम

Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
तबरेज की मौत से घर में छाया मातम
सुइथाकला। सऊदी अरब के नाजरान शहर में आग लगने की घटना में मौत का शिकार हुआ जिले का युवक तबरेज नवंबर महीने में घर आने वाला था। फरवरी 2016 में वह पहली बार सऊदी अरब गया था। नवंबर में घर आने की उसकी तैयारी थी। बड़ी बहन की शादी करने की ख्वाहिश पूरी होेने से पहले ही वह हादसे में मौत का शिकार हो गया। तबरेज की मौत की खबर से घर में मातम पसरा है। सऊदी अरब में रह रहा उसके चचेरे भाई ने फोन कर घर वालों को बताया कि अभी तक उसे भाई का शव देखने को नहीं मिला है। परिजनों ने वहां के भारतीय दूतावास पर भी अपेक्षित सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के पूराअसालत खां गांव निवासी मो. दाऊद का बेटा तबरेज (25) फरवरी 2016 में सऊदी अरब गया था। वहां पर वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसके परिवार की माली दशा ठीक नहीं है। तबरेज के पिता मो. दाऊद मुंबई में किसी दूकान पर मामूली तनख्वाह पर नौकरी करते हैं। तबरेज तीन बहनों के बीच अकेला भाई था और सबसे बड़ा था। बहनों की शादी करने की उसे चिंता थी। हादसे से एक दिन पहले वाली रात में उसने मां समा, दादी अतरेलुन्निशा, बहन साबरीन, साकरीन और गजाला से देर तक बात की थी। फोन पर उसने मां समा से कहा था कि वह नवंबर में आने वाला है। सबसे पहले बड़ी बहन साबरीन के लिए कोई अच्छा रिश्ता देखकर उसकी शादी करेगा। मां ने बेटे से कहा था कि तुम्हारी शादी के लिए भी सुल्तानपुर से रिश्ता आया है।
विज्ञापन

तूं सऊदी से आएगा तो तुम्हारी शादी का भी रिश्ता पक्का करूंगी। मां की इस बात पर तबरेज का कहना था कि अब्बू ने बड़ी मुसीबत से उन लोगों को पाला है। इसलिए सबसे पहले वह बहन की शादी करेगा। इन तमाम बातों के बीच किसी को क्या पता था कि तबरेज से यह उनकी आखिरी बातचीत हो रही है। अगले दिन सुबह उसकी मौत की मनहूस खबर आई तो पूरे गांव में मातम छा गया। सरल स्वभाव और व्यवहार कुशलता के चलते तबरेज की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। तबरेज का चचेरा भाई फकरुद्दीन सऊदी अरब में ही है। उसने घर वालों को फोन पर बताया कि भाई का शव देखने के लिए वह बहुत प्रयास कर रहा लेकिन अभी तक उसे शव देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed