फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 thousand people can come from outside now, 115 schools marked for quarantine center

अभी बाहर से आ सकते हैं 15 हजार लोग, क्वारंटीन सेंटर के लिए 115 विद्यालय चिह्नित

Thu, 30 Apr 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
15 thousand people can come from outside now, 115 schools marked for quarantine center
जौनपुर में गैर प्रांतों में फंसे छात्रों, मजदूरों व अन्य लोगों को घर लाने के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। करीब 15 हजार लोगों के जौनपुर आने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिले में 115 विद्यालयों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के लिए चिह्नित किया गया है। वहां भोजन, पेयजल, सफाई आदि की मुकम्मल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों की भी तैनाती आश्रय स्थल वार की गई है।
विज्ञापन

मुम्बई, सूरत, दिल्ली आदि स्थानों पर नौकरी करने गए जिले के लोग लॉक डाउन के कारण आज भी वहीं फंसे हुए हैं। जिनको सरकार ने अब घर भेजने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद जिले में ऐसे आने वाले लोगों को 14 दिन तक घर नहीं जाने देने के लिए आश्रय स्थल में रखने की सुविधा करने की तैयारी जिला प्रशासन शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन करीब 15 हजार बाहर से आने वाले लोगों का लक्ष्य रख तैयारी कर रहा है। इसके लिए सभी छह तहसीलों के 115 आश्रय स्थल बनाया जा चुका है। इसके अलावां उसमें खाने-पीने से लेकर साफ सफाई की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले लोगों को दिक्कत न हो। इसके लिए एक -एक आश्रय सेंटर पर प्रभारी नोडल अधिकारी व सह प्रभारी नोडल अधिकारी व तीन प्रभारी अधिकारी की तन्ेेती भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कितने आश्रय स्थल
जौनपुर। बाहर से आने वाले लोगों को रखने के लिए सबसे अधिक केराकत तहसील में आश्रय स्थल बनाया गया है। जिसमें केराकत के 25, मछलीशहर के 17, बदलापुर के 15, शाहगंज के 17, सदर के 18, मड़ियाहूं के 23 विद्यालयों को आश्रय स्थाल बनाया गया है।

कोरोना कंट्रोल रुम के नोडल अधिकारी अनुपम शुक्ला का कहना है कि 15 हजार लोगों के बाहर से आने का अनुमान है। इसके लिए 115 विद्यालयों को आश्रय स्थल बनाया जाएगा। हर आश्रय स्थल पर एक प्रभारी नोडल अधिकारी और सह प्रभारी नोडल अधिकारी सहित तीन प्रभारी अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed