{"_id":"59481ea64f1c1bbe428b465a","slug":"1497898694417-52-49-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग का कराया गया पूर्वाभ्यास,दिलाई गई शपथ 17-52-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग का कराया गया पूर्वाभ्यास,दिलाई गई शपथ 17-52-49
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल मनाने के लिए जिला मुख्यालय पर तिलकधारी महाविद्यालय के स्व. उमानाथ सिंह स्टेडियम में सोमवार को प्रात: 7 से 8 बजे तक योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक अचल हरीमूर्ति, शशिभूषण, लालबहादुर, ध्रुवराज, कुलदीप, मुकेश व मोहन सिंह आदि ने 20 आसनों का अभ्यास कराया। जिसमें पांच आसन खड़े होकर, सात आसन बैठकर, तीन आसन पेट के बल और पांच आसन पीठ के बल कराया गया। सभी को योग प्रशिक्षक द्वारा शपथ भी दिलाई गई।
योगाभ्यास में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, मोहम्मद हसन डिग्री कालेज, इंडियन कालेज आफ नर्सिंग लखनपुर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक ने बताया कि पूरे जिले में सैकड़ों टीमों द्वारा योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि पूरे परिसर को चार क्षेत्रों में बांटकर अधिकारी तैनात किए गए हैं। लगभग दो हजार लोगों की भाग लेने की सम्भावना है। इसी प्रकार तहसील व ब्लाक के चयनित विद्यालयों में भी पूर्वाभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यायाम प्रशिक्षक टीडी इंटर कालेज रमेश सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डा. जंगबहादुर सिंह, डा. शंकराचार्य,नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रभूषण वर्मा, डीआईओएस भास्कर मिश्र,एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी आदि उपस्थित रहे।