{"_id":"5c9a70babdec221465558e1c","slug":"141553625274-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमक गरज के साथ हुई बारिश, तेज हवा के चलते लोट गई गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमक गरज के साथ हुई बारिश, तेज हवा के चलते लोट गई गेहूं की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सोमवार की आधी रात के बाद से एक बार फिर मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। केराकत और धर्मापुर इलाके में हवा का तेज असर होने के चलते कई स्थानों पर गेहूं की फसल लोट गई। मौसम खराब होने के चलते किसान एक बारगी सहम गए। लोगों को लगा कि अगर बारिश तेज हुई और हवा चली तो फसलों को काफी नुकसान होगा। हालांकि सुबह करीब नौ बजे मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को दिन में मौसम बिल्कुल साफ था। रात में करीब 12 बजे से ही आसमान में बादल उमडने लगे। करीब एक बजे से चमक गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि अधिकतर इलाकों मे हल्की ही बारिश हुई। हवा और बारिश के चलते आम के बौर काफी झड़ गए।
धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतर हिहस्सों में गेहूं कीू फसल लोट गई। जिन गेहूं की फसल की किसान अभी हाल में सिंचाई किए थे उसे अधिक नुकसान हुआ है। हालांकि किसानों का माना हा कि पैदावार में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन गेहूं की फसल जहां लोट गई है वहां कटाई में परेशानी बढ़ जाएगी। सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। किसान रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवीन दुबे, विनय प्रताप सिंह आदि ने बताया कि जिस तरह से तेज हवा चली उसके बाद बारिश हुई उसकी वजह से गेहूं की फसलों खेत में लोट गई। मौसम में रोज रोज बदलाव से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार रात में डेढ़ बजे से चमक गरज के साथ बूंदा बादी शुरू हुई तो किसानो की सांसे अटक गयीं। ओला वृष्टि की आशंका से किसान परेशान हो गए।सरसों की फसल को भारी नुकसान के साथ साथ आम के बौर को भी क्षति हुई है। सुबह छह बजे से 6:30 बजे तक बारिश तेज हो गयी। जिससे विश्व विद्यालय की परीक्षा में केंद्रों तक पहुँचने में परीक्षार्थी हलकान हुए। लगभग 7 बजे बारिश पूरी तरह रुक गयी और धूप भी निकल आई। नेवढिय़ा प्रतिनिधि के अनुसार बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश हुई। जिससे किसान चिंतित हो उठे। बदलापुर, खुटहन, शाहगंज, मछलीशहर, मडिय़ाहूं इलाके में भी बारिश हुई।