{"_id":"5c55e22bbdec222c57233162","slug":"141549132331-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में किसान और आम आदमी के हितों को मिली प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में किसान और आम आदमी के हितों को मिली प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बजट में किसान और जनता के हितों का पूरा ध्यान दिया गया है। बजट को देख कर विपक्षी बौखला गए है। बजट देश के ग्रामीण व शहरी विकास का मास्टर स्ट्रोक है।
भाजपा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता राजनीति में आने के साथ ही ‘मै और मेरा परिवार’ के विकास के बारे में सोचते हैं लेकिन भाजपा जनता के बारे में सोचती है। किसानों को उपज का सही दाम दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। 12 करोड़ किसान परिवारों को हर माह 500 रुपये की मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने मजदूरों के भले और विकास के बारे में सोचा है। 60 साल के मजदूरों को 3000 रुपये का पेंशन मिलेगा। वेतनभोगी वर्ग के लिए 5 लाख तक की आय को टैक्स से मुक्त करना बड़ी राहत है। गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के 5 लाख रूपये तक के इलाज मुफ्त किए जा रहें है। गरीबों का हक मारने वाली 3 लाख 38 हजार फर्जी कंपनियां पकड़ी गई।