{"_id":"5c54981cbdec22739d5377b4","slug":"141549047836-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने बताया चुनावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट को किसी ने सराहा तो किसी ने बताया चुनावी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश किए बजट को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया रही। किसी बजट की सराहना की तो किसी ने चुनावी मुद्दा बताया। आयकर की सीमा बढाए जाने पर जहां मध्यम वर्ग के लोगों को राहत मिली है। बजट में किसानों को विशेष ध्यान देने की बात कही।
शाहगंज के भटियारी सराय निवासी किसान श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव को ध्यान में रखकर किसानों को लुभाने का काम किया गया है।
एराकियाना निवासी रामू यादव ने कहा कि बजट से किसानों का कोई भला नहीं होने वाला है।
सिधाईं गांव निवासी उमेश कुमार सिंह ने बजट को डूबते को तिनके का सहारा बताया। सुरिस गांव निवासी प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि छह हजार रुपये किसानों के लिए बड़ा लाभ है। जनता इंटर कालेज रतनूपुर के अध्यापक नागेश सिंह ने बताया कि आयकर छूट की सीमा दूनी हो जाने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। बरईपार क्षेत्र के कटका गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक और व्यापारी श्री प्रकाश मिश्र ने कहा कि आम बजट में सरकार ने टैक्स छूट की सीमा 2.50 से बढ़ाकर 5 लाख करके लोगों का ध्यान रखा है। मध्यमवर्ग को विशेष राहत दी।
केराकत क्षेत्र के कुसैला निवासी किसान बेचन यादव ने कहा कि बजट सिर्फ जुमले बाजी है। किसानों की फसलें छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। कुसरना निवासी रामजीत सिंह ने कहा कि यह बजट तो स्वागत योग्य है। ग्राम नदौली निवासी दयाराम चौरसिया ने कहा कि कि सरकार ने जो किसानों के हित में बजट पेश किया है। सुल्तानपुर निवासी किसान ओम प्रकाश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा खिलाफी किया। किसान सम्मान योजना सिर्फ जुमला है। सुरहुरपुर निवासी किसान आशीष यादव ने बजट का स्वागत किया है। मडियाहूं कमला शंकर यादव ने कहा कि किसानों का 6000 देने का ऐलान महज चुनावी स्टंट है। इससे किसानों का कोई भला नहीं होना है। किसानों को सस्ता खाद बीज उपलब्ध कराने से उनका भला होगा। डा. परमजीत सिंह ने कहा बजट पूरी तरह से मध्यमवर्गीय कर दाताओं और किसानों के हित में है। सिकरारा जूनियर हाईस्कूल चांदपुर के सहायक अध्यापक सुशील उपाध्याय ने कहा कि बजट धरातलीय है। इसमें सभी वर्ग को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
मीरगंज: केन्द्र सरकार द्वारा दो हेक्ट्यर तक के किसानो को 6 हजार रुपये देनी की घोषणा पर भाकियू के अध्यक्ष राजनाथ यादव का कहना है की किसानों को 17 रुपये रोजाना देकर उनका अपमान किया है। बदलापुर: क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी किसान अमर बहादुर सिंह , पट्टी दयाल निवासी सुरेन्द्र मणि दुबे, शाहपुर निवासी प्रभाकर चतुर्वेदी तथा ग्राम बहरीपुर निवासी प्रमोद मिश्र ने बताया कि छह हजार रुपये सालाना से किसानों को राहत मिलेगी। ग्राम ऊदपुरगेल्हवा निवासी रामजी यादव,लग्गूपुर निवासी जयनाथ यादव ने बजट को डूबते को तिनके का सहारा बताया। भलुआही गांव निवासी अनिल पाण्डेय मुन्ना, शिक्षक उमेश चतुर्वेदी ने बजट को सराहा। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बेचन सिंह, संग्राम बालिका इन्टर कालेज की प्रधानाचार्य इंदू सिंह ने कहा बजट सराहना योग्य है। इससे आमजन को राहत मिलेगी।