{"_id":"5c32466abdec22570c2f2483","slug":"141546798698-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति को हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति को हटाने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव के आपत्तिजनक बयान के विरोध में युवक कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। मसले पर शिक्षक दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट कुलपति के समर्थन में उतर आया है तो दूसरा उनके खिलाफ है। पुतला दहन के बाद युवक कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कुलपति छात्रों को अपराधी बनने की सीख दे रहे हैं और उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह दुखद है। ऐसा लगता है कि कुलपति की जो मंशा है सरकार की है। बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी। पुतला दहन करने वालों में महेंद्र यादव, सुरेंद्र शर्मा, बबलू गुप्ता, मनोज बिंद, महेश उपाध्याय, राजेश विश्वकर्मा, राजू , अंकित शुक्ला, नकुल कुमार, कल्लू शुक्ला, विपिन शर्मा लकी सिंह , दिनेश शुक्ला ,सचिन सिंह, आलोक शर्मा ,रोहित सिंह , मुन्ना तिवारी शामिल रहे। जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ ने कुलपति के बयान की निंदा करते हुए कहा कि छात्रों को हत्या की सीख देना दुर्भाग्यपूर्ण है। संघ के अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थाएं छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर आत्मानिर्भर बनाती हैं, न कि उन्हें हत्या करने की सीख देती हैं। कुलपति ने अपने बयान में सभी सीमाओं का पार कर दिया। उन्हें इस पद से हटाया जाना चाहिए। उधर, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज परिसर में हुई बैठक में अध्यापकों ने कहा कि कुछ लोग कुलपति के बयान को स्वार्थवश तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। प्रबंधक विनोद कुमार सिंह तथा प्राचार्य डा. व्रजेन्द्र सिंह ने कुलपति छात्र हित में काम करते रहे हैं। अध्यक्षता प्राचार्य डा. वृजेन्द्र सिंह तथा संचालन डा. डीके पटेल ने किया। डा. अखंड प्रताप सिंह, डा. ओमप्रकाश दुबे, डा. राम मोहन अस्थाना, डा. पवन सिंह, डा. कर्मचन्द यादव, डा. संतोष सिंह ,राजुल सिंह सुनील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन