फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   141 cylinders were taken away by taking the watchman and wife hostage

Jaunpur News: चौकीदार व पत्नी को बंधक बनाकर ले गए 141 सिलिंडर

Thu, 21 Nov 2024 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
141 cylinders were taken away by taking the watchman and wife hostage
क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित जनार्दन इंडेन ग्रामीण वितरक केंद्र की रखवाली कर रहे चौकीदार और उसकी पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर मंगलवार की रात बदमाश 141 गैस सिलिंडर उठा ले गए। दोनों पिकअप प्रयागराज के हंडिया थाना के धनूपुर के पास भक्तियार गांव के पास मिली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


मीरगंज थाना के चौकी कला गांव निवासी संतोष सिंह की सेमरी गांव में जनार्दन इंडेन ग्रामीण वितरक केंद्र के नाम से आफिस व गोदाम है। यहां से सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। गोदाम के रखवाली की जिम्मेदारी चौकीदार चोन्हर बनवासी करते थे। गोदाम पर चोन्हर और उसकी पत्नी उर्मिला सोए थे। रात में पहुंचे बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर एजेंसी की दो पिकअप और अपने साथ लाए दो अन्य वाहन से 141 गैस सिलिंडर उठा ले गए। भोर में करीब 4 बजे एजेंसी पर सप्लाई के लिए ट्रक ड्राइवर पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी हुई। ट्रक चालक ने घटना की जानकारी एजेंसी मालिक संतोष सिंह को दिया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया ।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना के भक्तियार गांव के पास एजेंसी की दो पिकअप खड़ी मिली। एजेंसी मालिक संतोष सिंह ने बताया की 12 सिलिंडर भरे हुए तथा 129 खाली थे। लगभग साढे चार लाख से ज्यादा की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed