फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   14 lakh embezzlement accused arrested for purchasing wheat

गेहूं खरीद में 14 लाख का गबन आरोपी सचिव गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
14 lakh embezzlement accused arrested for purchasing wheat
सिकरारा। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार को मडिय़ाहूं विकास खण्ड के मेहदी गाँव स्थित पीसीएफ के गेंहू क्रय केंद्र से गेहूं खरीद में 14 लाख गबन के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

15 अक्टूबर 2019 को पीसीएफ के जिला प्रबन्धक वीरेन्द्र कुमार यादव ने स्थानीय थाने में तहरीर दी कि साधन सहकारी समिति मेहदी के गेंहू क्रय केंद्र के सचिव आदित्य दुबे ने वर्ष 2019 में 7314.5 कुन्तल गेंहू की ऑनलाइन खरीदारी की। जिसमे से 6608 कुन्तल गेंहू विभाग को जमा कराए जबकि शेष 669.5कुन्तल गेंहू जमा नही किया गया। अवशेष गेंहू जमा कराने के बावत उन्हें कई बार नोटिस दी गई। लेकिन वह टालमटोल करते रहे। अवशेष गेंहू की बाजार में कीमत 14लाख,12हजार 531 रुपये बताई गई है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में केस दर्ज किया है। विवेचना अधिकारी थाने के उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव द्वारा आरोपी सचिव के विरुद्ध लगे आरोपो की जांच हेतु विभाग में हुई ऑनलाइन खरीददारी का व्योरा जुटाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किया गया। मंगलवार को सुबह 11 बजे मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गुलजारगंज बाजार के समीप दुदौली मोड़ से आरोपी सचिव आदित्य दुबे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed