फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सुधीर अध्यक्ष व संजय ने ली मंत्री पद की शपथ

सुधीर अध्यक्ष व संजय ने ली मंत्री पद की शपथ

Fri, 08 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुधीर अध्यक्ष व संजय ने ली मंत्री पद की शपथ
जौनपुर। टीवी चिकित्सालय परिसर में आयोजित यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा जौनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि किसी संगठन या संस्था में रहकर सक्रिय रहना, चुनाव लड़ना व जीतना जितना महत्वपूर्ण है उससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उस पद पर रहते हुए अपने दायित्यों का निर्वहन निष्पक्ष ढंग से किया जाय। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग व संरक्षण की बात कही। समारोह को अजय सिंह जिला मंत्री फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विस एसोसिएशन, रामकेश यादव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण पांडेय, संजय अस्थाना आदि ने भी संबोधित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में सुधीर अस्थाना अध्यक्ष, संजय यादव मंत्री व मो. अब्बास ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। इस अवसर पर एसपी सिंह, संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, तहरीम फात्मा, कर्मावती बरनवाल, देवेंद्र प्रसाद यादव, सरफराज आलम, संतोष साहू, दिनेश कुमार यादव, निर्देश मौर्या, विनोद मौर्या, साकेत श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, भूपेंद्र यादव, राजबहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, मसीदुल हसन, अखिलेश दूबे, बांकेलाल सिंह, राजेश कुमार, संजीव सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय सिंह व आभार अध्यक्ष सुधीर अस्थाना ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed