{"_id":"5c80114abdec221463258b68","slug":"131551896906-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में मूल्यांकन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में मूल्यांकन की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य होना है वहां सफाई कराने के साथ ही परीक्षकों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कुछ बड़े विषयों की परीक्षाएं खत्म होने के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद रिजल्ट घोषित करने का दबाब न बढ़े, इसे ध्यान में रखकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले से मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। मूल्यांकन केंद्रों पर रखी पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं को हटाने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विश्वविद्यालय परिसर में मूल्यांकन के लिए फार्मेसी संस्थान में दो केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार आईबीएम, संकाय भवन और केंद्रीय मूल्यांकन कक्ष में मूल्यांकन कराया जाता है। विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो गई हैं। परीक्षा में 4 लाख 85 हजार छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए 705 केंद्र बनाए गए हैं। अभी कुछ ही विषयों की परीक्षाएं हो पाई हैं। हिंदी, समाजशास्त्र, विज्ञान जैसे बड़े विषयों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इन विषयों की परीक्षाएं खत्म होते ही मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संकलन केंद्रों को भी सूचना भेजी जा रही है कि कुछ और विषयों की परीक्षाएं खत्म होने के बाद संकलन केंद्र से कापियां उठाकर विश्वविद्यालय परिसर में भेज दिया जाए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। मूल्यांकन केंद्रों पर पिछले सत्र की कापियां रखी थी। उसे हटावा दिया गया है। सफाई कराने के साथ मूल्यांकन केंद्र पर अन्य जरूरी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं।