फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 new dengue infected found, infection is not stopping

डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले, नहीं थम रहा संक्रमण

Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
13 new dengue infected found, infection is not stopping
बदलापुर। क्षेत्र में डेंगू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थय विभाग की ओर से की जा रही बचाव की सभी कवायदें बेअसर साबित हो रही है। शनिवार को 23 वें दिन भी बुखार से पीड़ित 60 लोगों की सीएचसी में जांच की गई, जिसमें डेंगू के 13 नए संक्रमित चिन्हित किए गए।
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 268 पहुंच गई है। प्रतिदिन मिल रहे नए मरीजों से तहसील क्षेत्र में लोग सहमे हुए हैं। हर कोई अपने बचाव को लेकर काफी चिंचित है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने बताया कि शानिवार को हुई जांच में सरोखनपुर की सुषमा गुप्ता, मुन्ना, अंशिका यादव, अमन यादव, अर्पिता, सृष्टि, सनी गुप्ता, जीतू, सत्यम मौर्या, बरौली के पारसनाथ व पप्पू सिंह, भलुआही के कृष्णकांत निगम तथा हंकारपुर के संदीप की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ बुखार पीड़ितों को चिन्हित कर जांच करने में दिन रात जुटी है। नगर पंचायत की ओर से भी साफ-सफाई एवं फागिंग का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, बावजूद इसके डेंगू का संक्रमण कस्बा क्षेत्र में कम नहीं हो रहा है। लोगों का आरोप है कि आखिर इतनी व्यवस्था के बावजूद डेंगू पर काबू क्यों नहीं पाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed