फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 departments spent more than 39 crore 96 lakh budget

13 विभागों ने 39 करोड़ 96 लाख से अधिक का खर्च किया बजट

Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
13 departments spent more than 39 crore 96 lakh budget
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सभी विभागों में आपाधापी देखी गई। अधिकारी-कर्मचारी बजट के लिए कोषागार में देखे गए। वे अपने विभाग को शासन से मिले बजट को खपाने में लगे रहे। लगभग 39 करोड़ 96 लाख आठ हजार रुपये से अधिक का बजट आहरण किया गया है। यह बजट कुल 13 विभागों की ओर से किया गया। बजट ड्रा करने के लिए कोषागार में विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास कार्यों और योजनाओं को परवान चढ़ाने के लिए शासन से विभागवार बजट स्वीकृत किया गया था। इसे विभागों की ओर से इस वित्तीय वर्ष में खर्च किया गया। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बजट आहरण करने के लिए भारी भीड़ लगी रही। विभाग के लोग जल्द से जल्द अपना बजट निकाल लेना चाह रहे थे। सुबह 10 बजे कोषागार खुलते ही बजट ड्रा कराने के लिए भारी भीड़ लग गई थी। जो बजट ड्रा करने के अंतिम समय रात नौ बजे तक जारी रहा। इस दौरान कोषागार में 13 विभागों ने अपना कुल 39 करोड़ 96 लाख आठ हजार रुपये से अधिक का बजट ड्रा किया। इसके पहले शासन के निर्देश पर 25 मार्च को भी विभागों ने अपना बजट आहरण करने के बाद खर्च कर दिया।
विज्ञापन

सबसे अधिक पीडब्ल्यूडी ने किया बजट खर्च
जौनपुर। चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बजट ड्रा करने के आंकड़े को देखा जाए तो सबसे अधिक पीडब्ल्यूडी ने ड्रा किया है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी ने 22 करोड़ रुपये, पुलिस विभाग ने 4.63 करोड़ रुपये, बेसिक शिक्षा ने तीन करोड़, माध्यमिक शिक्षा ने 41.18 लाख रुपये, सिंचाई विभाग ने 56.77 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग ने एक करोड़ 95 लाख 50 हजार रुपये, कृषि विभाग ने 21 लाख, जिला निर्वाचन कार्यालय ने 3.77 करोड़, राजस्व विभाग ने 41.57 लाख रुपये, जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र ने 12.93 लाख रुपये, लघु सिंचाई विभाग ने 20 लाख रुपये, समाज कल्याण ने 1.51 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक ने 34.13 लाख रुपये बजट आहरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
शासन के निर्देश पर अधिकांश विभाग की ओर से 25 मार्च को ही बजट खर्च कर लिया गया था। शेष बचे 13 विभागों ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को बजट ड्रा किया है। इनके ओर से 39 करोड़ 96 लाख आठ हजार रुपये से अधिक का बजट ड्रा किया गया है। - सुनील कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed