फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 beds ready to treat children in district hospital

जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज को 13 बेड तैयार

Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
13 beds ready to treat children in district hospital
कोरोना संक्रमण के तीसरे फेज को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। कोविड के संक्रमण से प्रभावित होने वाले बच्चों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में 13 बेड का अस्पताल बन कर तैयार हो चुका है। बच्चों के इलाज के लिए 27 बेड और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। शीघ्र ही 40 बेड का अस्पताल बन कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरे लहर शुुरू होने से पहले ही अस्पतालों में इलाज की सभी सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जिला अस्पताल में कुल 40 बेड की तैयारी है। जिसमें 20 बेड पीआईसीयू और 20 बडे़ सामान्य बेड के साथ ऑक्सीजन सप्लाई के साथ होंगे। जिला महिला अस्पताल में पहले से ही 10 बेड का एनआईसीयू चल रहा है। इस 10 बेड पर इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शासन ने तीसरे फेज का संक्रमण शुरू होने से पहले ही बच्चों के लिए अस्पताल तैयार करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बच्चों के इलाज के लिए तैयारी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर शुरू होने से पहले बच्चों के इलाज के लिए तैयारी पूरी की जा रही है। जिला अस्पताल में 40 बेड, महिला अस्पताल में 10 बेड के साथ जिले की चार सीएचसी पर भी इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इन केंद्रों पर ऑक्सीजन की सुविधा भी की जा रही है। -डा. आईएन तिवारी, अतिरिक्त सीएमओ जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed