फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13,250 participants absent in spokesperson's exam

प्रवक्ता की परीक्षा में 13,250 प्रतिभागी रहे अनुपस्थित

Sun, 19 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
13,250 participants absent in spokesperson's exam
जौनपुर। जिले के 51केंद्रों पर रविवार को लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भूगोल विषय के प्रवक्ता पद की प्रारंभिक परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कुल 10 हजार 625 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 13 हजार 250 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कालेजों में भूगोल विषय के प्रवक्ता पद के बाबत प्रारंभिक परीक्षा के लिए 51 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 23 हजार 875 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। रविवार को तय समय सुबह 11 बजे से सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। दोपहर एक बजे तक चली परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। इस बीच केवल 10 हजार 625 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 13 हजार 250 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश का कहना था कि लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रवक्ता पद की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कुल 23 हजार 875 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन मात्र 44.5 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह 13 हजार 250 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed