फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.25 lakh duped in the name of providing job in Malaysia

Jaunpur News: मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख ठगे

Sat, 07 Feb 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh duped in the name of providing job in Malaysia
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में विदेश में नाैकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से सवा लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर गौराबादशाहपुर पुलिस ने गाजीपुर जनपद के दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहॉ गांव निवासी निसार अहमद का आरोप है कि गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बेदौली निवासी उदय भान राजभर और चंद्रभान राजभर ने उसे मलयेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

निसार ने उनकी बातों में आकर किस्तों में कुल 1.21 लाख रुपये उन्हें भुगतान कर दिया। इसके बदले आरोपियों ने उसे कूटरचित (फर्जी) वीजा और पासपोर्ट थमा दिया। ठगी की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने 10 सितंबर 2025 को अपने घर पर उनसे पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को गाजीपुर के बेदौली गांव निवासी दो सगे भाई उदय भान राजभर और चंद्र भान राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed