फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.25 crore will be spent on the rejuvenation of 10 roads.

Jaunpur News: 10 सड़कों के कायाकल्प पर खर्च होंगे सवा करोड़

Mon, 13 Oct 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore will be spent on the rejuvenation of 10 roads.
जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल 10 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही नाली का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए शासनस्तर से एक करोड़ 27 लाख 93 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 76 लाख 76 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने पर कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन

कई सड़कें बदहाल हैं। इन क्षतिग्रस्त मार्गों पर पैदल चल पाने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भर जाने व फिसलन होने से राहगीरों को हादसों का डर बना रहता है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए भाजपा के सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव की तरफ से विधानसभा क्षेत्र की 10 बदहाल सड़कों की मरम्मत व नाली के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। प्रस्तावित क्षतिग्रस्त सड़कों की इंटरलॉकिंग की जाएगी। इन कार्यों पर एक करोड़ 27 लाख 93 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त के रूप में 76 लाख 76 हजार जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि ग्रामसभा कैडला में शंकर मिस्त्री के घर से संजय बिंद के घर से होते हुए पिचरोड तक इंटरलॉकिंग कार्य, ग्रामसभा पकड़ी में विजय बहादुर यादव के घर से सुरेश यादव के घर से होते हुए पिचरोड तक, ग्रामसभा बड़उर में अनिल बिंद के घर से विनोद प्रजापति के घर तक, ककोर गहना में सत्तू के मकान से लेकर रमेश चंद्र मौर्य के घर तक इंटरलाकिंग कार्य कराए जाएंगे। इसी तरह से जज कॉलोनी में आदित्य प्रसाद उपाध्याय के घर से सुधीर सिंह के घर तक, नखास वार्ड के मोहल्ला गूलर घाट में राकेश यादव के मकान से विनय मौर्य के मकान से होते हुए दिवाकर सिंह के मकान तक, ग्रामसभा गरोठन में पुलिया से प्रवेश वर्मा के घर से आरसीसी सड़क तक इंटरलाकिंग कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामसभा बड़उर में श्याम बिहारी के मकान से हरिश्चंद्र के मकान से होते हुए रामसेवक बिंद के मकान तक, ग्रामसभा लखनपुर में सीसी रोड से फिरतू प्रजापति के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा न्यू कॉलोनी लखनपुर धन्नेपुर में मनोज सोनकर की बाउंड्रीवाल से बीज गोदाम के बगल तक नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क व नाली के निर्माण कार्य के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। इसकी पहली किस्त के रूप में 76 लाख 76 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराकरक जल्दी ही काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed