{"_id":"5ce0585dbdec2207237e2bd6","slug":"121558206557-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के रूट डायवर्जन से जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के रूट डायवर्जन से जाम की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी में नेशनल हाईवे संख्या-2 से कपसेठी-बाबतपुर मार्ग के बीच वरुणा नदी पर बने कालिका धाम पुल के जर्जर हो जाने से उस पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों के रूट डायवर्जन से शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है जिससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यातायात नियमों का पालन कर जाम से बच सकते हैं।
एनएच-2 से जनपद गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ को जाने वाले वाहनों को कपसेठी चौराहे से भदोही-रामपुर-मडिय़ाहूं होते हुए जौनपुर की तरफ मोड़ दिया गया है। जबकि जनपद आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ की ओर से आकर बाबतपुर से कपसेठी होते हुए एनएच-2 पर जाने वाले वाहनों को बाबतपुर चौराहे से जौनपुर की तरफ मोड़ दिया गया है। साथ ही जनपद गाजीपुर में कोतवाली से थाना सुहवल के बीच वीर अब्दुल हमीद पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कानपुर, प्रयागराज, इलाहाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों का गाजीपुर में प्रवेश नहीं होने के कारण उक्त वाहन जनपद जौनपुर होते हुए आजमगढ़ होकर बिहार की तरफ जाएंगे। इस रूट डायवर्जन के चलते भदोही से रामपुर-मडियाहूं-पकड़ी तिराहा,सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग, पॉलिटेक्निक चौराहा वाजिदपुर तिराहा, जेसीस चौराहा, सिपाह पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा पर जाम लग रहा है। जलालपुर से जफराबाद, लाइन बाजार, टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट, वाजिदपुर तिराहा पर भी जाम लग रहा है। इन स्थान पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जाम की समस्या ज्यादा बनी रहेगी । एसपी आशीष तिवारी ने लोगों से अपील की है कि शहर में आने जाने के लिए छोटे वाहनों का प्रयोग करें। साथ ही यातायात नियमों व एकल दिशा मार्ग के नियमों का पालन करें। जिससे जाम की समस्या से बचा जा सके।