{"_id":"5cd08afcbdec22076e319c2d","slug":"121557170940-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक विमोचन संग विद्वानों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक विमोचन संग विद्वानों का किया गया सम्मान
Tue, 07 May 2019 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरपुर गांव में सोमवार को सारस्वत साधना एवं हीरक जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मीरपुर गांव निवासी डा. गिरजाशंकर तिवारी द्वारा स्वरचित पुस्तक अमृत कलश , कर्मयोग , भारतीय आध्यात्मिकता एव योग साधना के आयाम और जीवन यात्रा नामक साहित्य पुस्तकों का विमोचन किया गया। साथ ही विद्वानों का सम्मान किया गया। 200 प्रतिभागियों को कृतियां वितरित की गई।
विज्ञापन
पूर्व निदेशक डा. गिरजाशंकर ने कहा कि पुस्तकें समाज का दर्पण ही नहीं होती, बल्कि समाज को प्रभावित भी करती हैं।साहित्य की दृष्टि सभी के पास नहीं होती। यह ईश्वरीय देन होता है। उन्होंने कहा कोई विषय जब पुस्तकों में दर्ज हो जाता है तो वह पीढ़ी दर पीढ़ी पढ़ा जाता है। साहित्यकार अपने लेखन से पूरे समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. शिव कुमार मिश्र प्राचार्य स्टेट आयुर्वेदिक कालेज लखनऊ विश्वविद्यालय ने की। इस मौके पर डा. संतोष सिंह , डा.अरुण सिंह , चक्रपाणि पांडेय ,डा.कृष्णकांत , कलेट्टर मिश्रा, प्रोफेसर अशोक कुमार मिश्र भूतपूर्व प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर ने किया। इस अवसर पर पद्म श्री डा. कपिल देव द्विवेदी के सुपुत्र प्रोफेसर भारतेंदु तथा प्रोफेसर के एस उपाध्याय सहित अनेक विद्वानों तथा नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन