फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   121 candidates will compete in the election riots on nine seats of the district

जनपद की नौ सीटों पर चुनावी दंगल में ताल ठोकेंगे 121 प्रत्याशी

Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
121 candidates will compete in the election riots on nine seats of the district
जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए चुनावी परिदृश्य साफ हो गया। अब मैदान में अब 121 प्रत्याशी बचे हैं, जो अपना भाग्य आजमाएंगे। बुधवार को नाम वापसी के दौरान बदलापुर, जौनपुर (सदर), मुंगराबादशाहपुर और जफराबाद से एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया। नाम वापसी का कार्य अपराह्न तीन बजे तक चला। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन किया गया। जनपद की नौ विधानसभा सीटों से कुल 165 लोगों ने नामांकन किया था। इसमें से जौनपुर (सदर) सीट से सबसे अधिक 30 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। जहां इस अब नाम वापसी के बाद 25 प्रत्याशी मैदान में है। इस तरह इस सीट पर दो ईवीएम हर बूथ पर लगेगी। वहीं, चुनाव कार्यालय के मुताबिक बदलापुर में कुल 22 नामांकन हुआ था, जिसमें 07 पर्चा निरस्त हुआ और एक निर्दल प्रत्याशी प्रेम प्रकाश के द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया। शाहगंज में कुल 20 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया था, जिनमें 07 का पर्चा निरस्त हुआ। जबकि विधानसभा जौनपुर में कुल 30 नामांकन हुए थे, जिसमें 04 का पर्चा निरस्त हुआ था तथा 01 निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत के द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया। मल्हनी में कुल 17 नामांकन हुए थे, जिनमें 04 का नामांकन निरस्त हुआ था और निर्दल प्रत्याशी पुष्पा के द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया। मुंगराबादशाहपुर में कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें 05 लोगों का पर्चा खारिज हुआ था। वहीं, मछलीशहर में कुल 11 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किया गया था, जिसमें से 01 का पर्चा निरस्त हुआ। मडि़याहूं में कुल 15 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किया गया था, जिसमें से 03 का पर्चा निरस्त हुआ। जफराबाद में कुल 20 प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किया गया था, जिसमें 09 का पर्चा निरस्त एवं निर्दल प्रत्याशी व पूर्व मंत्री श्रीराम के द्वारा नामांकन वापस लिया गया। वहीं, विधानसभा केराकत में कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया था। वहीं, मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को उनके दल का प्रतीक चिन्ह मिला तो निर्दलियों में किसी को ट्रक तो किसी को बाक्स, फलों से भरी टोकरी, केतली, गैस सिलेंडर, बाल्टी, आदमी व पाल युक्त नौका, चारपाई, गन्ना किसान, एयर कंडीशनर, पतंग, पेन ड्राइव, आटोरिक्शा, बल्लेबाज, बैट्री टार्च, कैंची, कप व प्लेट, सेव, फुटबाल, हेलीकाप्टर, हाथी, बाघ, शतरंज बोर्ड, कोट, तीन और कमान आदि दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed