फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   121 candidates in the fray now

अब मैदान में 121 प्रत्याशी

Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
121 candidates in the fray now
चुनाव
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर अब साफ हो गई है। नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 138 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें से 14 के पर्चे निरस्त हो गए। सोमवार को जफराबाद से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, मुंगराबादशाहपुर से निर्दल प्रत्याशी अजय कुमार और बदलापुर से सर्वोदय भारत पार्टी के संजय सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इस तरह जफराबाद से 15, मुंगराबादशाहपुर से 13, बदलापुर से 13, केराकत से 6, शाहगंज से 15, मड़ियाहूं से 22, मछलीशहर से 14, सदर से 15 और मल्हनी से 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतर चुके हैं।
विज्ञापन

जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में  गिरीश चंद्र यादव भाजपा, दिनेश टंडन बसपा, नदीम जावेद कांग्रेस, सुनील कुमार सिंह राष्ट्रीय लोकदल, अभिषेक कुमार सर्व संभाव पार्टी, दयाराम महामुक्तिदल, प्रवीण कुमार राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी, मनोज कुमार लोकदल, महेंद्र लाल बहुजन मुक्ति पार्टी, रईश अहमद महाक्रांति दल, लाडले इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल, लाल प्रकाश पाल पीस पार्टी, शेर बहादुर निषाद पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा निर्दल प्रत्याशी के रूप में मन्ना लाल वर्मा और सच्चिदानंद मैदान में हैं।
विज्ञापन

मछलीशहर विधानसभा में अनीता रावत भाजपा, जगदीश सोनकर सपा, मूलचंद्र रालोद, सुभाष चंद्र भारतीय कम्यूनिस्ट आफ इंडिया, सुशीला सरोज बसपा, अनिल कुमार राष्ट्रीय समाज पक्ष, चंदन सर्व  संभाव पार्टी, नंदलाल मानव क्रांति पार्टी, रामसकल महाक्रांति दल, राम सेवक निषाद पार्टी, सुखराज ओजस्वी पार्टी चुनाव लड़ेंगे। जबकि निर्दल के रूप में जय प्रकाश्, बच्चू लाल और लक्ष्मी सरोज मैदान में रहेंगे। केराकत विस क्षेत्र से  उर्मिला राज बसपा, दिनेश चौधरी भाजपा, संजय सरोज सपा, जितेंद्र प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, विजय महाक्रांति दल, सदावृज महा मुक्तिदल के प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर विस क्षेत्र से अजय शंकर दुबे कांग्रेस, चक्रपाणि रालोद, सीमा द्विवेदी भाजपा, सुबाष चंद्र कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया, सुषमा पटेल बसपा, कमला शंकर निषाद पार्टी, निलेश रविंद्र नाथ शिव  सेना, नीलम कुमार समाज परिवर्तन दल, मुश्ताक अहमद मानवता वादी क्रांति दल, लालजी बहुजन मुक्ति पार्टी, सुशील अपना दल चुनाव लड़ेंगे। वहीं अखिलेश कुमार तिवारी और माता फेर उर्फ तिलकधारी निर्दल के रूप में मैदान में हैं।
मल्हनी विस क्षेत्र से पारस नाथ यादव सपा, विवेक यादव बसपा, सतीश सिंह भाजपा, धनंजय सिंह निषाद पार्टी, प्रवीण शुक्ला सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया, संदीप पांडेय महाक्रांति दल से चुनाव लड़ेंगे। वहीं  भारत राम यादव और मुश्तकीम निर्दल प्रत्याशी होंगे।
बदलापुर विस क्षेत्र से ओम प्रकाश दुबे बाबा सपा, मृगेंद्र सिंह  रालोद, रमेश मिश्र भाजपा, लालजी यादव बसपा, अनिल हम सबकी पार्टी, अंजना राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी, अरविंद शुक्ला भारतीय नव विकास पार्टी, अशफाक लोकदल, मोहम्मदकासिम नेशलन डेमोक्रेटिक पीपूल्स फ्रंट, जय नारायण सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया, परितोश शिव सेना, सभापति निषाद पार्टी से मैदान में रहेंगे। वहीं  संतोश निर्दल के रूप में भाग्य आजमाएंगे।
शाहगंज विस क्षेत्र से ओम प्रकाश बसपा, दिनेश यादव रालोद, शैलेंद्र यादव ललई सपा, अनुराग पांडेय संपूर्ण समाज पार्टी, पवन जन अधिकार पार्टी, राणा अजीत प्रताप सिंह भासपा, राम सुमेर बिंद मौलिक अधिकार पार्टी, रामानंद निषाद बहुजन मुक्ति पार्टी, डा. सूर्यभान यादव निषाद पार्टी, सोनू खान आल इंडिया जन कांग्रेस, ओम प्रकाश तिवारी निर्दल, बजरंग बली दुबे निर्दल, राहुल निर्दल, लाल सुमेर वर्मा, निर्दल, सुदामा देवी यादव निर्दल शामिल रहेंगी।
जफराबाद विस क्षेत्र से जय प्रकाश सिंह कम्यूनिष्ट पार्टी आफ इंडिया, मोती लाल बिंद रालोद, शचींद्र नाथ त्रिपाठी सपा, संजीव उपाध्याय बसपा, डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा, आनंद गोपाल मिश्र नेशनल यूथ पार्टी, घनश्याम दुबे लोकदल, छोटे लाल महाक्रांति दल, प्रदीप बहुजन मुक्ति पार्टी, मनोज समाजवादी जनता पार्टी, दीपक यादव पप्पू निर्दल, प्रदीप निषाद निर्दल, योगीश चंद्र दुबे निर्दल, राजेंद्र निर्दल, राम लखन चौहान निर्दल प्रत्याशी रहेंगे।

मड़ियाहूं विस क्षेत्र से वंश नारायण सिंह पटेल रालोद, भोलानाथ शुक्ला बसपा, श्रद्धा यादव सपा, अब्बास अहमद इत्तेहाद ए मिल्लत ए काउंसिल, आशा राम मानव क्रांति पार्टी, इंद्रेश गौतम बहुजन मुक्ति पार्टी, गुलाब चंद्र दुबे शिव सेना, नसीम अहमद महाक्रांति दल, प्रदीप पाल राष्ट्रीय समाज पक्ष, मुक्तेश्वर मानवीय भारत पार्टी, राम दुलान गौड गोंडवाना गणतंत्रपार्टी, लीना तिवारी अपना दल सोनेलाल, सभाजीत दुबे लोकदल से चुनाव लड़ेगे। वहीं निर्दल के रूप में  अगनू, जगत सिंह, मुंशी, राजेंद्र प्रसाद, राजेश्, लाल प्रताप, सतीश कुमार, सीमा सिंह और हरिश्चंद्र  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed