फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12099 vehicles were challaned for not wearing helmets in three months

Jaunpur News: तीन महीने में बिना हेलमेट पर 12099 वाहनों का चालान

Fri, 28 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
12099 vehicles were challaned for not wearing helmets in three months
जौनपुर। यातायात विभाग तमाम प्रयास के साथ सख्ती भी बरत रहा लेकिन वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीन महीने में ट्रिपलिंग करने पर 1704 तो बिना हेलमेट पर 12099 वाहनों का चालान काटा गया। इससे तीन महीने में 36.62 लाख रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश के तहत नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत सभी पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का आग्रह किया गया। इस आदेश का पेट्रोल पंपों पर पालन नहीं होने पर जिला पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिला पुलिस लगातार वाहनों की जांच कर चालान कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक 3 महीने में ट्रिपलिंग पर 1704 वाहनों व बिना हेलमेट के 12099 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

यहां यातायात नियमों का उल्लंघन अधिक : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर तिराहे, जेसीज चौराहे, पॉलिटेक्निक चौराहे, केराकत के सरायबीरू बाजार, तेजीबाजार-बरईपार चौराहा आदि जगहों पर लोग चालक बाइक पर ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट के वाहन चलाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिराहे-चौराहाें पर दो पहिया, तीन या उससे अधिक लोगों को बैठते देखा गया। इन लोगों को न तो खुद की और न ही परिवार की चिंता है। न ही उन लोगों में पुलिस का खौफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed