{"_id":"5f29ab4f8ebc3e3cb409f6a4","slug":"120-new-corona-patients-found-69-recovering-home-jaunpur-news-vns5397230158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 120 नए मरीज मिले, 69 स्वस्थ होकर घर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 120 नए मरीज मिले, 69 स्वस्थ होकर घर गए
विज्ञापन
कोतवाली थाना परिसर में कोरोना की जांच के लिए नमूना लेकर चिकित्सक
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी 120 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पहले से भर्ती 69 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 2471 हो गई है। इसमें 1161 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 33 लोगों की जान गई है।
कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए मंगलवार को भी जिले में अभियान चलाकर सैंपल लिए गए। सभी ब्लाक सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल व रोडवेज स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से लोगों ने जांच कराई। अस्पताल में जांच कराने के लिए काफी भीड़ रही। बीमारी को छिपाने की बजाए लोग स्वेच्छा से जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इन शिविरों में 148 लोगों ने जांच कराई। धर्मापुर ब्लाक के रामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित शिविर में 130 लोगों ने सैंपल दिया। मुफ्तीगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी सफाई कर्मी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं का सैंपल लिया जा रहा है। शाहगंज सीएचसी में एंटीजन रैपिड किट से 43 लोगों की जांच की गई। इसमें नगर के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महराजगंज के गांधीनगर और सीएचसी महराजगंज पर शिविर में कुल 101 लोगों की जांच की गई। इसमें कोलृहुआ निवासी दो युवक और कडेरेपुर के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। चिकित्साधिकारी डॉ. स्वतंत्र गौतम ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 2070 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 120 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 16 सैंपल खराब होने से दोबारा लिए जाएंगे। अभियान के तहत 2167 नए सैंपल एकत्रित किए गए। अब तक 44025 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 42064 की रिपोर्ट आ गई है।
शर्त पूरा करने वालों को ही होम आइसोलेशन
जौनपुर। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए शासन की गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके तहत घर में दो शौचालय और एक अलग कमरा होना जरुरी है। इसके अलावा मरीज में कोई लक्षण नहीं होने चाहिए। उसके पास टेंपरेचर नापने की मशीन और ऑक्सीजन लेवल के लिए पल्स ऑक्सीमीटर का होना अनिवार्य है। डीएम ने बताया कि शर्तें पूरा करने पर ही होम आइसोलेशन की मंजूरी दी जाएगी। अब तक 573 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसमें कई लोगों के पास थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर न होने की शिकायत मिली है। ऐसे लोग बुधवार तक थर्मामीटर की खरीद और होम आइसोलेशन से जुड़ा स्वास्थ्य विभाग का एप डाउनलोड नहीं करते तो उन्हें कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
26 नए कंटेनमेन जोन बने, 20 खत्म हुए
जौनपुर। नए मरीजों के मिलने के साथ ही जिले में कंटेनमेन जोन की संख्या भी बढ़ गई है। जिले में 26 नए कंटेनमेन जोन बनाए गए हैं, जबकि पूर्व से स्थापित 20 कंटेनमेन को खत्म कर दिया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि टीबी अस्पताल, फतेहपुर बनकट, गोला वार्ड केराकत, सुंदरनगर पॉलीटेक्निक चौराहा, बेगमगंज, सिहौली केराकत, नई आबादी शाहगंज, महेवा, मखियां नोनारी, पट्टी नरेंद्रपुर, घनापुर बरसठी, सकरा रामपुर, बपथी चिटको, मुकुंदीपुर चंदवक, हरिहरपुर, कछवन, अनुवार, मोहम्मदपुर बक्शा, लखौवां, रसवदिया को कंटेनमेन जोन से मुक्त कर दिया गया है। वहीं शहर के बड़ी मस्जिद, सूरतपुर केराकत, मईडीह, उंचनी खुर्द, नेवादा खुटहन, मुंगौना भदखिन सुरेरी, कृष्णानगर बदलापुर, बेलरही खानपुर, पतरिया, जम्हरिया, अर्सिया बाजार सरपतहा, राजगढ़, बलुआ तिजईपुर चंदवक, अरुवां, देरिया बरेठी जफराबाद, डेहरी, अरंद, सरायख्वाजा, देनोरा, निकामुद्दीन, हिम्मतपुर पंवारा, अंवरा रामपुर, सुल्तापुर गौर, शाहपुर बरसठी, रामडीह सराय फतेहपुर, रहीमपुर को नया कंटेनमेन जोन बनाया गया है।