फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 new Containment Zones to be built in district including JC's intersection, Hamam Darwaza

जेसीज चौराहा, हमाम दरवाजा सहित जिले में 12 नए कंटेन्मेंट जोन बने

Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
12 new Containment Zones to be built in district including JC's intersection, Hamam Darwaza
05- ओलन्दगंज में मोबाईल होलसेल की दूकान पर जमा भीड़। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में कोरोना के 45 नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 12 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इसमें शहर के व्यस्ततम जेसीज चौराहा, हमाम दरवाजा और जोगियापुर का क्षेत्र भी इसमें शामिल है। शाहगंज नगर के दो मोहल्ले कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस तरह कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 91 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार की रात 45 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। हमाम दरवाजा में रहने वाले कोतवाली गेट स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी समेत दो की मौत भी हुई है। इस मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां ढाई सौ मीटर की परिधि में सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक रहेगी। इसी तरह जेसीज चौराहा निवासी एक शख्स और जोगियापुर निवासी अधिवक्ता भी पॉजिटिव मिले हैं। एक मरीज लाइन बाजार का है। लिहाजा शहर के इन इलाकों को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। हनुमान घाट का क्षेत्र पहले से ही सील है। इनके अलावा शाहगंज में पुराना चौक और पुरानी बाजार, मछलीशहर के महतवाना मोहल्ला, किशुनदासपुर गांव, रामपुर का बनीडीह, शाहगंज के मजड़िहा, मुंगराबादशाहपुर के बीरहौलपुर और गौराबादशाहपुर के बंजारेपुर को नए कंटेन्मेंट जोन में शामिल किया गया है। जिले में पहले से 79 कंटेनमेंट जोन थे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में डोर स्टेप डिलिवरी, सघन स्वास्थ्य परीक्षण, सैनिटाइजेशन के लिए संबन्धित विभागों को निर्देश दिया गया है। यहां से किसी को बार जाने या आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed