फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12.39 crore plant to become showpiece, machines are closed for a month

शोपीस बनौ 12.39 करोड़ का प्लांट, एक महीने से बंद हैं मशीन

Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
12.39 crore plant to become showpiece, machines are closed for a month
कुल्हनामऊ स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र में रखा कूड़ा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शोपीस बन गया है। 12.39 करोड़ की लागत से तैयार यह प्लांट कभी चलता है तो कभी बंद रहता है। 11 एकड़ में स्थापित इस प्लांट में कूड़ा एकत्र किया गया है। गांव के लोगों के मुताबिक एक माह से यह प्लांट बंद है। वहीं, प्रशासन भी कई बार नोटिस दे चुका है लेकिन कार्यदायी संस्था मनमानी तरीके से काम कर रही है। अब तो प्लांट के आसपास के निवासियों को भी दिक्कत होने लगी है। हालांकि इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन भी कार्यदायी संस्था बदलने की तैयारी में है।
विज्ञापन

शहर से आठ किलोमीटर दूर कुल्हनामऊ में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित है। इसका शिलान्यास 2011 में बसपा शासन में किया गया था और 11 साल में यह प्लांट तैयार हुआ था। इसका उद्घाटन 18 मार्च 2021 को तत्कालीन नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया था। शुरू से ही प्लांट को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार होगा तो आसपास के गांव में बदबू फैल जाएगी। हालांकि काफी समझाने-बुझाने के बाद विरोध के बीच यह प्लांट तैयार हुआ था। ऐसे में माना जा रहा था कि शहर से निकलने वाले रोजाना 97 टन कूड़े को प्लांट में निस्तारण हो जाएगा। प्रशासन ने प्लांट के संचालन के लिए एटूजेड नाम की कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी लेकिन प्लांट मनमानी तरीके से संचालित किया जा रहा है, कभी प्लांट को बंद कर दिया जाता है तो कभी चालू। इससे शहर से निकले वाला कूड़ा वहां डंप हो रहा है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के न चलने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। वह कहते हैं कि आखिर किससे और कहां शिकायत करें क्योंकि अधिकारी उनकी नहीं सुनते हैं। यह समस्या हमेशा से रही है। गांव के पूर्व प्रधान पूनम सिंह के पति विनय सिंह का कहना है कि एक माह से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद हैं। इसी तरह इसी गांव के जोगेंद्र सिंह, राज कुमार यादव, मेवालाल यादव, अशोक यादव आदि लोगों का कहना है कि प्लांट में एकत्र कूड़ों से अब दिक्कत होने लगी है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हां, यह सही है कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट ठीक से चल नहीं चल रहा है। तीन-चार बार नोटिस भी जारी किया गया है। अब सुधार नहीं किया गया तो दूसरी एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भी मंगाए गए हैं। सुधार न हुआ तो कार्यदायी संस्था बदल दी जाएगी और उसे प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed