फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी

न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी

Mon, 08 Apr 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी
मछलीशहर। अधिवक्ता की भूमिधरी आराजी पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करने के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोलनापुर गांव निवासी अधिवक्ता अवनींद्र उर्फ पप्पू दूबे व उनके परिवार की कस्बा घिसुवाखास की भूमिधरी आराजी पर फूलखां, मीरपुर खास निवासी विरोधी पक्ष आदि ने दीवानी न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी बराबर निर्माण कार्य कर रहे थे। आजिज आकर भुक्तभोगी अधिवक्ता ने तहसील में आत्मदाह का प्रयास किया तो अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, सीओ विजय सिंह, तहसीलदार केके मिश्रा आदि का घेराव कर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने व विवादित संपति कुर्क करने की मांग किया था। इसी क्रम में पांचों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, महामंत्री संजीव चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, हरि नायक तिवारी, यज्ञ नरायन सिंह, जगदंबा प्रसाद आदि की उपस्थिति सोमवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पूरी नहीं होने पर अधिवक्ता अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed