फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नकल करते दो छात्र पकड़े गए, कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

नकल करते दो छात्र पकड़े गए, कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
नकल करते दो छात्र पकड़े गए, कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान पहली पाली में दो छात्र नकल करते पकड़े गए। कार्य में लापरवाही बरतने पर सचल दल प्रभारी ने एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। 6545 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा के साथ हाईस्कूल की परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 76878 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 70333 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 6545 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में 42887 छात्र पंजीकृत थे। 39068 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 3819 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट जीव विज्ञान में 33991 छात्र पंजीकृत थे। 31265 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 2726 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। श्रीनारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में सचल दल प्रभारी जितेंद्र यादव ने हाईस्कूल की एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। ग्राम विकास इंटर कालेज पटैल केंद्र पर सचल दल प्रभारी संतोष विश्वकर्मा ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। इंटर कालेज पटैला केंद्र पर एक कक्ष निरीक्षक द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उसे कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट--
पांच मुन्ना भाई और 18 नकलची पकड़े गए
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा गुरुवार को समाप्त हो गई। हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 104501 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 8749 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान सचल दल, केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा 18 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। पांच मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा सचल की टीमें तैनात की गई थी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरा के प्रधानाचार्य ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने में शिक्षकों द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि दो दिन बाद इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed