फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वोटर बनने के लिए एनवीएसपी पोर्टल पर करें आनलाइन आवेदन

वोटर बनने के लिए एनवीएसपी पोर्टल पर करें आनलाइन आवेदन

Wed, 20 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
वोटर बनने के लिए  एनवीएसपी  पोर्टल पर करें आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में मतदाता जागरू कता अभियान की समीक्षा की। कहा कि कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं प्राचार्य से कहा कि वे छात्रों को नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) पर नाम देखने को कहें। यदि मतदाता सूची में उनका नाम छूट गया है तो पोर्टल पर तुरंत फार्म छह भरवा दें। इसके अलावा 23 एवं 24 फरवरी को सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता पंजीकरण हेतु कैम्प लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी तहसील मुख्यालय एवं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के बाहर बाक्स की व्यवस्था की गई है। जिसमें भी वोटर बनने हेतु फार्म छह भरकर डाल सकते है। फार्म छह निर्वाचन कार्यालय एवं एनवीएसपी. पोर्टल से आन लाइन डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन संबन्धी कोई भी जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 पर काल करके प्राप्त कर सकते है। नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर मंगलेश दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चर्तुवेदी, स्वीप कोआर्डिनेटर सै. मोहम्मद मुस्तफा, रमेश चन्द्र यादव आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed