फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुलपति राजाराम के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त

कुलपति राजाराम के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त

Sun, 03 Feb 2019 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुलपति राजाराम के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राजाराम यादव के खिलाफ अधिवक्ता विकास तिवारी द्वारा दायर परिवाद सीजेएम ने निरस्त कर दिया।कोर्ट ने आदेश में लिखा कि कुलपति के खिलाफ कई धाराओं में परिवाद किया गया है जिसमें धारा 505 आईपीसी भी है। इस धारा में संज्ञान लेने के लिए केंद्र सरकार या राज्य सरकार या जिलाधिकारी की मंजूरी लेना आवश्यक है। जोकि परिवादी विकास द्वारा नहीं ली गई। परिवादी विकास का कहना है कि वह सीजेएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रिवीजन दाखिल करेंगे।

अधिवक्ता विकास का आरोप है कि 28 दिसंबर 2018 को गाजीपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजाराम यादव ने छात्रों को संबोधन में वक्तव्य दिया कि अगर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हो तो कभी मेरे पास रोते हुए मत आना।किसी से झगड़ा हो तो उसकी पिटाई करके आना।बस चले तो मर्डर करके आना।उसके बाद हम देख लेंगे।वक्तव्य से परिवादी व अन्य की भावनाएं आहत हुई क्षोभ व भय कारित हुआ।कुलपति ने उच्च व जिम्मेदार पद पर होते हुए कानून के निर्देशों की अवहेलना कर वक्तव्य दिये जिससे छात्रों में उत्तेजना व उन्माद को बढ़ावा मिला।कुलपति ने भारत की एकता व अखंडता को तोडने का प्रयास किया एवं राजद्रोह का अपराध किया।छात्रों को हत्या के लिए उकसाया जिससे लोक शांति भंग होने की संभावना पैदा हुई।कथन के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की विधि व्यवस्थायें एवं विभिन्न अखबारों की कटिंग सबूत के तौर पर दाखिल की गई।कोर्ट ने मामले को पहले बतौर वाद दर्ज किया बाद में परिवाद की पोषणीयता पर बहस हुई और कोर्ट ने परिवाद निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed