{"_id":"5c50a0febdec22128b558dbd","slug":"11548787966-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शुरू की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शुरू की हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। समायोजन और कर्मचारियों के समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से टीबी अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
संघ के कर्मचारियों का आरोप है कि मांगे पूरी नहीं पर मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ा। हड़ताल के बाद भी यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो हड़ताल के साथ इमरजेंसी सेवा का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद ही विभाग नहीं मानता तो कार्यालय में ताला बंदी किया जाएगा। 30 जनवरी को कर्मचारी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। संघ के जिला संयोजक डा. रजनीश द्विवेदी ने कहा कि संविदा कर्मियों का समायोजन कर नए पदों का सृजन किया जाए, समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए, कर्मचारियों के लिए विशिष्ट सेवा नीति बनाकर उनको जाब की सुरक्षा प्रदान की जाए और आदर्श मानव संसाधन नीति भी बनाई जाए। संविदा कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से छुटकारा दिलाया जाए। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताएं रीढ़ की हड्डी मानी जाती हैं। उनके लिए निश्चित मानदेय की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्हें कर्मचारी का दर्जा भी दिया जाए। 30 जनवरी को प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिले के सैकड़ों कर्मचारी लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन को सफ्रल बनाने में सहयोग की अपील की।