फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की ज्मिमेदारी महा विद्यालय की

विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की ज्मिमेदारी महा विद्यालय की

Wed, 19 Dec 2018 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की ज्मिमेदारी महा विद्यालय की
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि कालेजों पर छात्रों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वह मंगलवार को महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में प्राचार्य/प्रबंधकों की नैक एवं परीक्षा संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला में पहले दिन मऊ और गाजीपुर जनपद के प्रबंधक और प्राचार्य में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन ठीक से हो, सुचितापूर्ण हो इसकी देखरेख के लिए अधिकारी और शिक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को विश्वविद्यालय में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम के दिन दो लाख से अधिक युवाओं के आने का लक्ष्य रखा गया है। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने और समय से मूल्यांकन कराने में विश्वविद्यालय सफल रहा। ऐसा महाविद्यालय के सहयोग से ही संभव हो सका। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने कहा कि इस बार परीक्षा में वायस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे की निगहबानी में होगी। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के सहसंयोजक डा. धमेंद्र सिंह ने आईक्यूएसी के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रबंधक सूर्यभान यादव एवं संदीप तिवारी ने अपनी ने बात रखी। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डा. ईशदत्त सिंह, डा. राकेश यादव, राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, जयभान यादव, देवेश सिंह, उदयभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed