फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 players of jaunpur will participate in punjab taekwondo competition

पंजाब ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर के 11 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
11 players of jaunpur will participate in punjab taekwondo competition
जौनपुर। उत्तर प्रदेश टीम में चुने गए जिले के 11 ताइक्वांडो खिलाड़ी पंजाब के अमृतसर में आयोजित चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। 18 जून से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह खिलाड़ी 16 जून को ट्रेन से रवाना होंगे।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव साहू के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष वर्मा से मिले। डीएम ने सभी को आशीर्वाद देते हुए प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान श्री साहू ने बताया कि जनपद के कुल 11 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें अश्वनी पांडेय, शिवानी पांडेय, सक्षम साहू, समृद्धि साहू, सौभाग्य साहू, धीरज यादव, प्रज्ञा तिवारी, अभिषेक गुप्ता, अंकिता गुप्ता, नूर मोहम्मद, कृतार्थ मोदनवाल हैं। डीएम से मिलने के दौरान सर्वेश पांडेय, अंकित पांडेय, संदीप शर्मा, सत्यम चौरसिया, गणेश साहू, रोहित बैंकर, शमीम अहमद, अरविंद सिंह, अमित निगम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed