फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 people including Pradhan injured in children's dispute

बच्चों के विवाद में प्रधान समेत 11 लोग घायल

Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
11 people including Pradhan injured in children's dispute
कोतवाली क्षेत्र के मुर्की गांव में रविवार की देर शाम बच्चों में खेल को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बड़े भी मारपीट करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे, धारदार हथियार चले। मारपीट की घटना में प्रधान सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज कराया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुर्की गांव निवासी प्रधान मोहम्मद सादिक (50) और दूसरे पक्ष के मोहम्मद ईशा के बच्चों के बीच खेल-खेल के विवाद में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से बड़े भी मारपीट करने लगे। लाठी डंडा और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला बोल दिए। इससे एक पक्ष से ग्राम प्रधान मो सादिक (50) , नूर आलम (37) ,मुनीर अहमद (54), मो. समी (18), अबुल फैज (49) व मोबस्सिर (28) तथा दूसरे पक्ष से मो. ईशा (60), सोहराब (38) , ओबैदुल्लाह (30) ,मो. असहद (25) और मो. आफताब (53) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रधान मो. सादिक व नूर आलम की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर मारपीट का मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed