फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   106 people did Mahadan

कारगिल शहीदों की याद में 106 लोगों ने किया महादान

Sat, 27 Jul 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
106 people did Mahadan
22- कारगिल विजय दिवस के मौके पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला एंव रेड क्रास सोसाइटी द्वार? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कारगिल शहीदों की याद में शुक्रवार को आयोजित ‘लहू देश के लिए’ अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद 106 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी एवं पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने फीटा काटकर किया। डीएम ने कहा कि हर दूसरे सेकेंड एक व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। जिले में तीन हजार 280 यूनिट रक्त रखने का लक्ष्य है लेकिन यह तभी पूरा हो सकता है जब लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे। पुलिस अधीक्षक रक्तदान और अंग दान से किसी को जिंदगी मिलती है। इनका दान हमें करना चाहिए। उन्होंने लोगों से हेलमेट लगाकर दुपहिया चलाने की अपील की। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.बृजेश मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा डा. राजेंद्र कुुमार सिंह ने शिक्षकों से साल में दो बार रक्तदान करने और बच्चों को इस बारे में जागरूक करने की अपील की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, जनक कुमारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह, डा.संदीप पांडेय, डा.मनोज वत्स ने विचार व्यक्त किए। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव एवं डिप्टी सीएमओ डा. आरके सिंह अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह, पूविवि डा. झासी मिश्रा, सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, अवध पैरा मेडिकल कालेज की प्रबंधक डा. शकुन्तला यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, रमाशंकर पाठक, कांग्रेस महासचिव कौशलेंद्र पांडेय, सीमा उपाध्याय, लायंस क्लब के अध्यक्ष अमित पांडेय, स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, डा. पीपी दुबे, कारोबारी अरूण सिंह, गहना कोठी के विनीत सेठ शिया कालेज से मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसन पीजी कालेज से जीवन प्रकाश, कैबिनेट सेक्रेटरी लायंस क्लब मोहम्मद मुस्तफा, शत्रुधन मौर्य, सिद्वार्थ मौर्य, रामकुमार , राधेरमण, अनिल गुप्ता, शेखर गुप्ता, रानू सिंह, रविचंद्र यादव, राकेश, मुरारी लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिपाहियों में रक्तदान करने का खास था उत्साह
जौनपुर। कारगिल विजय दिवस पर 41 सिपाहियों ने रक्तदान किया। इसमें अधिकतर सिपाही ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इसका अनुभव बेहतर रहा है। अवध पैरामेडिकल कालेज, मोहम्मद हसन डिग्री कालेज से 100 से अधिक छात्र आए थे लेकिन उम्र कम होने और अन्य कारणों से चिकित्सकों ने उन्हें रक्तदान करने के योग्य नहीं पाया। ऐसे में 50 से अधिक छात्र लौट गए। रक्तदान में लायंस क्लब, स्वच्छ गोमती अभियान, अवध पैरामेडिकल कालेज, मोहम्मद हसन डिग्री कालेज, माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, सखी फाउंडेशन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादानी बने, शहीदों को किया नमन
मुरारी लाल यादव, राकेश कुमार सिंह, शिव कुमार दुबे, दिनेश यादव, सुनील कुमार, अनुज प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद, राजकुमार यादव, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, रंजीत कुमार यादव, विपुल कुमार राय, विजय प्रताप यादव, शिवेंद्र सिंह, आकाश यादव, रविचंद्र यादव, धर्मेद्र सिंह, सुरज कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, फैज अली, सैयद मोहम्मद मुस्तफा, दुर्गेश कुमार मौर्या, प्रवीण विश्वकर्मा, अमित कुमार सिंह, नंदलाल यादव, मनीता, अनिल कुमार यादव, मनोज यादव, अरविंद सिंह, शैलेंद्र पाल, विष्णु कुमार तिवारी, सौरभ कुमार मौर्या, सुरेंद्र जायसवाल, अखिलेश चंद्र यादव, विक्रम प्रकाश, डा. सुभाषचंद्र सिंह, शिवम सिंह, कौशलेंद्र पांडेय, सिद्वांत मौर्या, अखिलेश कुमार, संजय कुमार चौधरी, सतीश कुमार पाठक, बृजेश मिश्रा, अनिल कुमार यादव, दामिनी साहू, माला यादव, खुशबू प्रजाप्रति, वर्तिका यादव, अन्नु विश्वकर्मा, नीतू यादव, योगेंद्र यादव, अमन सिंह यादव, मनीष यादव, जयप्रकाश सिंह, प्रवेश चंद्र पाल, गौरव सिंह, बिरजू सिंह, राजू सिंह, त्रिवेणी प्रसाद सरोज, राजीव , महेश चंद्र गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता, अर्जुन प्रजापति, दिनेश यादव, पीयूष यादव, मोहम्मद मुस्लिम, सुनील वर्मा, करिश्मा शर्मा, रचना यादव, अभिषेक पासवान, सुशील कुमार, ऋषि चंद यादव, धनुर्धर यादव, राजीव कुमार जायसवाल, हनी सिंह, विशाल सिंह, शाश्वत सिंह, अमित सिंह, अवनीश पांडेय, बिट्टू मिश्रा, रवींद्र विक्रम सिंह, रवि सिंह, छोटेलाल प्रजापति आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed