{"_id":"5f3970a48ebc3e3d11673522","slug":"10451-candidates-left-the-beo-exam-jaunpur-news-vns5417371119","type":"story","status":"publish","title_hn":"10451 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीईओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10451 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीईओ की परीक्षा
विज्ञापन
जौनपुर। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले के 51 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा के लिए कुल 24096 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 13645 ही परीक्षा मेें शामिल हुए। 10451 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
दोपहर 12 बजे से अपराह्न दो बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा की निगरानी के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती थी। स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुबह 8.30 बजे ही सभी सेंटरों परीक्षा सामग्री पहुंचाई गई। शासन के निर्देश के तहत सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया।
गेट पर परीक्षार्थियों को सैनिटाइज करने के बाद ही केंद्र प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए सुबह नौ बजे ही बाहरी अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। अपराह्न दो बजे परीक्षा छूटने के बाद शहर में कई स्थानों पर जाम लग गया। बंदी के बावजूद दिन भर भीड़ रही। परीक्षा खत्म होने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार में जमा कराई गई।डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली।