{"_id":"69137ef8131e303d0e062501","slug":"1016-destitute-children-are-not-getting-government-help-for-7-months-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-144182-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 7 माह से 1016 बेसहारा बच्चों को नहीं मिल रही सरकारी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 7 माह से 1016 बेसहारा बच्चों को नहीं मिल रही सरकारी मदद
Tue, 11 Nov 2025 11:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र व यूपी सरकार की महत्वपूर्ण स्पॉन्सरशिप योजना जिले में थम गई है। इस योजना के तहत बेसहारा बच्चों को जीवन यापन करने और पढ़ाई-लिखाई के लिए चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं लेकिन सात माह से 1016 बच्चों को सहायता राशि मिलने का इंतजार है। जिससे परिवार को उनके जीवकापार्जन करने में समस्या हो रही है।
निराश्रित बच्चों के लिए पिछले साल केंद्र व यूपी सरकार की तरफ से संयुक्त रूप से स्पॉन्सरशिप योजना को अमलीजामा पहनाया गया था। इस योजना के तहत बेसहारा बच्चों को उनकी शिक्षा व पालन-पोषण के लिए बालिग होने तक चार हजार रुपये प्रतिमाह देने हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि अनाथ बच्चे के खाते में जाती है। इसमें वैध अभिभावक ही पैसे निकाल सकते हैं।
जिन बच्चों के माता-पिता में कोई एक जीवित है, वो संरक्षक के तहत पैसे निकाल सकते हैं। अब इसके तहत नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। पुराने 50 आवेदन पेंडिंग हैं। सिकरारा ब्लाक के पोखरियापुर गांव की आरुषि व अर्पिता के पिता का निधन हो गया है। ऐसे में मां के गृहिणी होने के कारण परिवार का खर्च चलाने में दिक्कत होती है। पिछले सात माह से खाते में आर्थिक सहायता नहीं गई है।