फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 thousand vehicles will not face jam, Prayagraj-Bhadohi journey will be easy

Jaunpur News: जाम से नहीं जूझेंगे 10 हजार वाहन, प्रयागराज-भदोही का सफर होगा आसान

Mon, 03 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 thousand vehicles will not face jam, Prayagraj-Bhadohi journey will be easy
मीरगंज। जंघई जंक्शन के पूर्वी फाटक 51बी पर लंबे समय के बाद ओवर ब्रिज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग और सेतु निगम ने जगह-जगह गड्ढा कर परीक्षण के लिए मिट्टी निकालने का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही पिलर निर्माण का काम शुरू होगा। इससे जौनपुर से प्रयागराज तथा भदोही जाने वाले करीब 10 हजार वाहनों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


मछलीशहर से जंघई जाने वाले मार्ग पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का पूर्वी फाटक 51बी पर फ्लाईओवर ओवर ब्रिज प्रस्तावित था। रेलवे ने इसकी मंजूरी 6 माह पहले ही दे दी थी। फ्लाई ओवर निर्माण के लिए 40 करोड़ का बजट भी पास है। रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग और सेतु निगम ने मिट्टी की जांच के लिए जगह जगह गड्ढा खोदकर मशीन द्वारा बोरिंग करके मिट्टी परीक्षण के लिए भेजी दी है। इसकी रिपोर्ट इसी माह आयेगी। रिपोर्ट आते ही पिलर निर्माण की कवायद शुरू होगी।
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात-फ्लाईओवर बनने से जौनपुर से प्रयागराज तथा भदोही जाने वाले वाहनों को जाम की झंझट से छुटकारा मिलेगा। अभी फाटक पर लंबा जाम लगता था। मछलीशहर से जंघई सड़क पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन होता है। क्रॉसिंग बंद होने पर पांच से दस मिनट में ही सैकड़ों वाहनों का रेला लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से हो रही थी मांग-इस रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर तीन साल से मांग की जा रही थी। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी रेलवे प्रशासन को पत्र लिखा था। आखिरकार इस परियोजना को स्वीकृति मिली और निर्माण कार्य शुरू हुआ। इससे लोगों में खुशी है।

फाटक संख्या 51बी पर ओवर ब्रिज प्रस्तावित था। इसके लिए जगह-जगह बोर करके मिट्टी जांच के लिए भेजी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया जायेगा। - कोमल सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed