फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 MLAs will get Rs 13.68 crore from Purvanchal Development Fund

Jaunpur News: 10 विधायकों को पूर्वांचल विकास निधि के मिलेंगे 13.68 करोड़

Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
10 MLAs will get Rs 13.68 crore from Purvanchal Development Fund
जौनपुर। जिले के विकास के लिए शासन स्तर से पूर्वांचल विकास निधि के तहत 13.68 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें सामान्य मद का जहां 10.71 करोड़ तो एससीपी (अनुसूचित जाति व जनजाति वाले क्षेत्रों) के तहत 2.97 करोड़ रुपये मिले हैं। जिले के 10 विधायक और एमएलसी में यह बराबर वितरित होगा। विधायक और एमएलसी को सूचना भेजकर प्रस्ताव मांगा जा रहा है। इस निधि के तहत सड़क, आरसीसी, इंटरलाॅकिंग, स्कूल की दीवार आदि का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

पूर्वांचल विकास निधि के तहत नौ विधायकों में सदर के गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर के रमेशचंद्र मिश्र, शाहगंज रमेश सिंह, मड़ियाहूं डा.आरके पटेल, जफराबाद जगदीश नारायण राय, केराकत तूफानी सरोज, मल्हनी लकी यादव, मछलीशहर डा.रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर पंकज पटेल आदि विधायक और एमएलसी बृजेश सिंह प्रांसू में इस धनराशि का समान वितरण करके विकास कार्य कराया जाएगा। पूर्व एमएलसी विद्या सागर सोनकर का कार्यकाल पांच मई को ही पूरा हो गया। इसलिए शासन स्तर से पत्राचार करके उनका सुझाव मांगा जा रहा है। पत्र मिलते ही विधायकों और एमएलसी से प्रस्ताव प्राप्त करके मंजूरी के लिए कमिश्नर के पास भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृत मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा। 10 लाख रुपये से नीचे का कोई विकास कार्य प्रस्ताव में शामिल नहीं होगा। इसके बाद जनप्रतिनिधि के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिशासी अभियंता और जेई से आगणन तैयार किया जाएगा। इसके बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन


...............................

वर्जन ...

पूर्वांचल विकास निधि के तहत 13 करोड़ से अधिक का बजट मिला है। इसे नौ विधायकों और एक एमएलसी में बांटा जाएगा। पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो चुका है। उनसे पत्राचार करके सुझाव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अरुण यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed