फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 crore tax collected from 12 bodies but no parks and roads

Jaunpur News: 12 निकायों से वसूल रहे 10 करोड़ टैक्स फिर भी पार्क व सड़कें नहीं

Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 crore tax collected from 12 bodies but no parks and roads
जिले की 12 नगर निकायों में तीन नगर पालिकाएं व नौ नगर पंचायतों में से हर साल करीब 10 करोड़ रुपये टैक्स वसूले जाते हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में अच्छी सड़कें, पार्क, साफ-सफाई, पेयजल, जल निकासी और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। करीब 10 लाख की आबादी इन समस्याओं से जूझ रही है।
विज्ञापन

जनता की ओर से भवन और वाटर टैक्स तो भरी जाती है, लेकिन विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों में नाराजगी है। जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।
विज्ञापन

जौनपुर नगर पालिका परिषद : यह जिले का सबसे बड़ा नगर निकाय है, जहां 41,000 भवनों से कर वसूली होती है और हर साल 8.45 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां से सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जाता है, लेकिन क्षेत्र की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उमरपुर से लेकर पॉलिटेक्निक और कलीचाबाद जैसे नए जुड़े वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। अंधेरे की वजह से अपराधों की आशंका बनी रहती है। कलीचाबाद, सैदनपुर, मीरपुर जैसे वार्ड आठ साल पहले नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए थे, लेकिन आज तक वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज नगर पालिका परिषद : करीब 1.8 करोड़ रुपये सालाना टैक्स वसूली होने वाली इस नगर पालिका क्षेत्र की आबादी लगभग डेढ़ लाख है। तेलियाना वार्ड की 700 मीटर जर्जर सड़क को लेकर दस बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। पक्का पोखरा में अधूरा निर्माण और जेसीज चौराहे से आजमगढ़ बाईपास तक की खराब सड़कें विकास योजनाओं की विफलता को उजागर करती हैं। मुंगराबाद शाहपुर नगर पालिका : 25 वार्डों वाली यह पालिका 31 हजार से अधिक की आबादी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। नगर पालिका परिषद में हर साल एक करोड़ 13 लाख रुपये का कर वसूला जा रहा है। जगह-जगह टूटी सड़कों और जल निकासी के अभाव में सड़कें गंदे पानी से भर जाती हैं। मड़ियाहूं नगर पंचायत : यहां 3,768 भवनों से सालाना 57.5 लाख रुपये की कर वसूली होती है। प्रमुख समस्या बाजार में अतिक्रमण की है। इसके अलावा, टूटी सड़कें और जल निकासी की समस्याएं वार्डों में आम हैं। केराकत नगर पंचायत : 11 वार्डों से हर साल 9 लाख रुपये टैक्स लिया जाता है। वार्ड छह निवासी रमेश कुमार बताते हैं कि टैक्स देने के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलतीं। खेतासराय नगर पंचायत : 13 वार्डों के 3,617 भवनों से 31 लाख रुपये टैक्स वसूला जाता है। बभनौटी वार्ड में सीवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन जल निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण उसे बार-बार तोड़कर बनाया जा रहा है, फिर भी समस्या हल नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed