फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur police arrested 10 accused for pelting stones on intercity train

Jaunpur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Sat, 12 Jul 2025 05:25 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 05:25 PM IST
सार

Jaunpur News: पुलिस के अनुसार ट्रेन में सवार कुछ युवकों को पहचान कर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया लिया था। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट व जानलेवा हमला करते हुए ट्रेन पर भारी पथराव किया। 

विज्ञापन
Jaunpur police arrested 10 accused for pelting stones on intercity train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले की बरसठी थाना क्षेत्र में इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव करने वाले 10 वांछित आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बीते 9 जुलाई को रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कटवार हाल्ट के पास चेन पुलिंग कर रोका गया और पत्थरबाजी की गई थी। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने रोहित यादव निवासी आदमपुर, शशिकांत यादव, अखिलेश यादव डिहवा, आशु यादव , सागर बिंद, शुभम मौर्य, पवन यादव कटवार, संकेत पाल गोपालपुर, कृष्णा यादव, प्रिंस बिंद धरिकापुर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रेन में सवार कुछ युवकों को पहचान कर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया लिया था। विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट व जानलेवा हमला करते हुए ट्रेन पर भारी पथराव किया। इससे अफरा-तफरी मच गई थी, कई डिब्बों के शीशे टूट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। 


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने शांतिभंग करने और सीएलए एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed