{"_id":"6782294bab6d23f50c0946ec","slug":"1-constable-will-keep-an-eye-on-10-criminals-jaunpur-news-c-193-1-va11001-128063-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 1 सिपाही रखेगा 10 अपराधियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 1 सिपाही रखेगा 10 अपराधियों पर नजर
विज्ञापन
अब अपराधी किसी भी दशा में घटना को अंजाम देकर जिले की सीमा से बाहर नहीं जा सकेंगे। तीन बिंदुओं पर काम करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। एक पुलिसकर्मी को 10 अपराधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। ऑपरेशन प्रवेश के तहत पुलिस जनपद के 64 प्वाइंट चिह्नित कर चुकी है।
जहां से गैर जनपद के लोग जौनपुर की सीमा में प्रवेश करते हैं। इन सीमाओं पर संबंधित थाने की पुलिस 24 घंटे सक्रिय रहेगी। सीमा के बाहर-भीतर आने-जाने वालों की तलाशी होगी।
जिले के कप्तान डॉ. कौस्तुभ ने अपराध पर अंकुश लगाने व अपराध पर नियंत्रण करने की नई रणनीति तैयार की है। उन्होंने ऑपरेशन तलाश के तहत जिले के ऐसे अपराधियों को चिह्नित किया है, जिन्होंने बीते 10 वर्षों में छोटे-बड़े अपराध किए हैं।
विज्ञापन
कप्तान ने बताया कि 28 थानों पर तैनात आरक्षियों को सक्रिय कर उनकी जिम्मेदारी बढ़ाई जाएगी। चिह्नित अपराधियों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक आरक्षी पर 10 अपराधी की जिम्मेदारी दी जाएगी।
पुलिस कप्तान के मुताबिक ऑपरेशन तलाश के तहत बीते 10 वर्षों में हत्या, लूट, दुष्कर्म, छिनैती, बड़ी चोरी, पशु तस्करी, नौकरी के नाम पर ठगी आदि की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने खास तौर पर अपने रडार पर रखा है।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura